ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022: E Shram Card Registration & Login जानिए किस तरह से करे

 ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | e Shram Card  Registration Online | E Shram Card Status | | E Shramik Card CSC Login | ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन | E Shram Card benefits in Hindi | E Shram Card Documents | E Shram Payment Status Online

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022: समय-समय पर सरकार के द्वारा देश में रह रहे संगठित वा असंगठित क्षेत्र के लिए योजनाए आरंभ की जाती है। इन योजनाओ को लागू करने का मुख्य उद्देश्य सभी श्रमिकों को आत्मनिर्भर वा सशक्त बनाना है।

लेकिन फिर भी कई ऐसे श्रमिक होते है जो योजना के पात्र तो होते है, लेकिन किन्ही वजहों से वह योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते है। इन्ही वजहों को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा ई श्रमिक पोर्टल को आरंभ किया है, इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 से जुडी सभी जानकारी देने की कोशिस करेंगे, जिनमे ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि शामिल है। यदि आप भी ई श्रम पोर्टल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

जानिए क्या है ई श्रमिक कार्ड- E-Shram Card

ई-श्रम पोर्टल को केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लांच किया गया है। E-Shram Card के माध्यम से संगठित वा असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो की आधार से लिंक होगा। जिसके जरिए मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।

पोर्टल पर श्रमिक से जुडी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि को दर्ज किया जाएगा व श्रमिकों को साथ जोड़ने के अलावा E-Shram Card के द्वारा उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंको का कार्ड दिया जाएगा जो पुरे देश में मान्य होगा, यह कार्ड धारक कई तरह की योजनाओ का लाभ उठा पाएगा।

इस E Shram Portal पर श्रमिकों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन्हें बांटा जाएगा, जिसके द्वारा उन्हें रोजगार प्रदान करने में भी आसानी होगी। साथ ही इस डेटाबेस के आधार पर सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए लागू करने वा उन्हें बेहतर तरह से संचालन करने में भी आसानी होगी। बता दे के E-Shram Portal का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया गया है।

आधार से लिंक नहीं है कई श्रमिकों का खाता

बता दे के श्रम-पोर्टल पर 29 अक्टूबर 2021 तक देश के करीब 5.29 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के द्वारा पंजीयन करवा लिया गया है। जिन श्रमिकों के द्वारा श्रम-पोर्टल पर पंजीयन करवाया है उनमे से करीब 74.78% यानी कारण 3.9 करोड़ श्रमिकों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है। वैसे इन सभी श्रमिकों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है।

बता दे के किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र का अपने खाते से आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है। यदि पात्र का आधार कार्ड अपने खाते से लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में पात्र को सब्सिडी की राशि प्रदान नहीं की जाएगी। ई श्रम पोर्टल को संभालने वाले महानिदेशालय श्रम कल्याण ने अब अलग-अलग बैंकों को यह निर्देश देने आरंभ कर दिए हैं, कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बैंक में खाते आधार से लिंक हो। सभी श्रमिकों के खाते आधार से लिंक होते ही पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी।

E-Shram Card के लिए करीब 38 करोड़ से ज्यादा अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए मार्च 2022 के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना विवरण जैसे कि उनका वर्तमान रोजगार स्थिति, कौशल प्रकार, परिवार का विवरण, पता, स्थान आदि भी दर्ज कराना अनिवार्य है। जिससे सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार तक पहुंच जाएगा। जिससे सरकार द्वारा श्रमिकों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाया जाएगा।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022

पोर्टल का नामE-Shram Card
किसके द्वारा लागू किया गयाभारत सरकार
मुख्य उद्देश्यभारत में रह रहे श्रमिकों का
डाटा इकठ्ठा करना
लाभार्थीदेश के श्रमिक
साल2022
आधिकारिक वेबसाइटeshram.gov.in

पंजीकरण में आती है समस्या तो करे हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क

यदि आपको पंजीकरण करने में किसी तरह की समस्या आती है तो आप हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क पर संपर्क कर सकते है। यह जानकारी खुद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ट्वीट के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।

यदि श्रमिक चाहे तो खुद पोर्टल पर जाकर या सामान्य सेवा केंद्र या फिर राज्य सरकार के केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते है। यदि पंजीयन करवाने में किसी तरह की कोई समस्या आती है तो हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क कर सकते है।

अब तक करोड़ो श्रमिक करवा चुके है E-Shram Card पंजीकरण

26 अगस्त 2021 को भारत सरकार के द्वारा सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रमिक पोर्टल लांच किया गया था, इस पोर्टल पर निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे सरकार द्वारा भविष्य में आरंभ की गई विभिन्न योजनाओ का लाभ पहुंचाया जा सके। अब तक ई-श्रमिक पोर्टल पर देश भर के करीब 3 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा अपना पंजीकरण करवा लिया गया है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से देश में रह रहे श्रमिकों में से करीब 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ पहुंचेगा। पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात श्रमिकों को E-Shram Card दिया जाएगा, जिसके द्वारा श्रमिक कई तरह की सरकार द्वारा लागू की गई योजना का लाभ ले पाएगा।

पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा बीमा कवर

E-Shram Portal पर रेजिस्टर्ड किसी श्रमिक की यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस श्रमिक के परिवार को 2,00,000 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की जाएगी। वही अगर श्रमिक दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर 2,00,000 लाख एवं आंशिक विकलांगता होने पर 1,00,000 लाख रुपए प्रदान करने के भी प्रावधान E-Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है।

पंजीकरण के बाद श्रमिकों को मिलेगी विभिन्न योजनाओ का लाभ

बता दे के पंजीकरण के बाद श्रमिकों को सरकार की और से भविष्य में शुरू होने वाली विभिन्न योजनाओ का लाभ भी उठा पाएंगे। कंस्ट्रक्शन वर्कर प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक E Shram Portal पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम मनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजना का भी लाभ प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना के अंतर्गत 3000 रुपए प्रति माह की प्राप्ति, इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर प्राप्त की जा सकती हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा की गई अपील

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली के द्वारा सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को E-Shram Portal पर अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई है। साथ ही इसके अलावा श्रमिकों के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए समर्थन देने का भी आग्रह किया गया है। देखा जाये तो अब तक इस पोर्टल पर श्रमिकों के द्वारा 1 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण किया जा चूका है। पंजीकृत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड, कोविड-19 राहत योजना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना एवं बीड़ी श्रमिक कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। सभी श्रमिकों को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एवं श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जो कि पूरे देश में मान्य होगा। यह कार्ड श्रमिकों की पहचान के रूप में भी काम करेगा।

यह है E-Shram Card के Stakeholders

  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
  • डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • सीएससी – एसपीवी
  • ईपीएफओ
  • एनपीसीआई
  • ईएसआईसी
  • अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • यूआईडीएआई
  • लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
  • मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
  • नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
  • मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • स्टेट/यूटी गवर्नमेंट

श्रमिकों को नहीं देना होगा पंजीकरण चार्ज

बता दे के ई श्रम पोर्टल की शरुआत सरकार के दवरा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लिए की गई है, श्रम पोर्टल को रोजगार एवं श्रम मंत्रालय के द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल में श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए सरकार ने करीब 404 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है।

जिससे श्रमिकों को अपना पंजीकरण कराने के लोए किसी भी तरह का भुगतान करने की आवश्यक्ता नहीं है। श्रमिकों के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से या एप के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा सीएससी केंद्र से भी श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा सीएससी केंद्रों को 20 रूपए प्रति रजिस्ट्रेशन चार्ज किया जाएगा।

सरकार द्वारा 38 करोड़ असंगठित श्रमिकों को किया जाएगा कवर

यदि किसी श्रमिक ने एक बार ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है तो भारत सरकार के द्वारा जारी की गई सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद श्रमिक को ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसमे एक 12 अंकों का विशिष्ट यूएएन नंबर होगा। जो की पुरे देश में वैलिड होगा।

  • श्रमिकों के द्वारा अपनी जन्मतिथि, होमटाउन, मोबाइल नंबर, सामाजिक श्रेणी जैसे अन्य आवश्यक डिटेल प्रदान करने के अलावा अपना आधार नंबर वा बैंक खाते की डिटेल भी जमा करनी होगी।
  • सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जाएगा।

जानिए E-Shram Card के फायदे

  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • श्रमिकों का डेटाबेस आधार से लिंक किया जाएगा।
  • पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
  • पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि जानकारी दर्ज की जाएगी।
  • इन सब के अलावा ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई अलग-अलग तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा, जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
  • E-Shram Card के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
  • ई-श्रम पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • सरकार को श्रमिकों के डेटाबेस के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाए लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।

जानिए E-Shram Portal का उद्देश्य

E-Shram Portal का मुख्य उद्देश्य सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। जिनमे निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि शामिल है। इस पोर्टल को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है।

साथ ही ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से सरकार को श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। भविष्य में कोरोनाकाल जैसी किसी आपदा से निपटने के लिए व्यापक डेटाबेस भी सरकार को मिल जाएगा।

आइये जानते है Stakeholders के बारे में

1- प्राइवेट सेक्टर पार्टनर

मंत्रालय द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी जैसे कि असंगठित श्रमिकों के नियोक्ता, गिग और प्लेटफार्म एग्रीगेटर, दुग्ध संघ, सहकारी समितियों के साथ काम करने वाले असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा निजी क्षेत्रों के व्यापक उपयोग के लिए ओपन एपीआई को भी प्रकाशित किया जाएगा।

2- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस

लगभग 1.55 लाख डाकघर डाक विभाग के अंतर्गत संचालित किए जाते हैं। जो कि पूरे भारत में आधार आधारित सेवाएं प्रदान करते हैं। डाकघर सीएससी एसपीवी की तर्ज पर नामांकन एजेंसी के रूप में काम करेंगे।

3- सीएससी – एसपीवी

सीएससी के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत नामांकन कर सकते हैं। यह एक नामांकन एजेंसी के रूप में कार्यरत है। जिसके द्वारा 3.5 लाख से अधिक केंद्रों पर देश की सभी नेटवर्क के माध्यम से देश भर में डिजिटल इंडिया मिशन की विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

4- ईपीएफओ/ईएसआईसी

ईपीएफओ वा ईएसआईसी भी इस पोर्टल के हितधारक होंगे। ईपीएफओ वा ईएसआईसी को यूएएन के माध्यम से पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इन के माध्यम से असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के कामगारों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में कार्यरत होने वाले कर्मचारियों का डाटा भी उपलब्ध होगा।

5- एनपीसीआई

एनपीसीआई द्वारा एन डी यू डब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से यू डब्ल्यू के बैंक खाते के सत्यापन और बैंक खाते के साथ आधार को जोड़ने के लिए एपीआई प्रदान किया जाएगा।

6- अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली

असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्राप्त करने और भविष्य में सामाजिक सुरक्षा संहिता के अनुसार लाभ प्राप्त करने के लिए एन डी यू डब्ल्यू एक राष्ट्रीय मंच होगा।

7- यूआईडीएआई

देखा जाए तो यूआईडीएआई परियोजना का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। इसके माध्यम से सत्यापन किया जाता है एवं आधार आधारित पंजीकरण प्रक्रिया को समय समय पर पूरा किया जाता है। साथ ही यूआईडीएआई सभी महत्वपूर्ण जानकारी पोर्टल के साथ साझा करता है।

8- लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट

केंद्र सरकार के मंत्रालय एवं विभाग भी उनके द्वारा मॉनिटर किए जाने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए हितधारक होगा। सभी सरकार एवं उनके विभाग के अंतर्गत कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक का डाटा पोर्टल को प्रदान किया जाएगा।

9- वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के अधीन कार्यरत श्रमिकों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र भी असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए हितधारक होगा।

10- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट

देखा जाए तो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इस योजना की नोडल एजेंसी एवं राष्ट्रीय स्तर पर योजना नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है। इस मंत्रालय द्वारा गतिविधियों और प्रमाण की राष्ट्रीय निगरानी बनाई रखी जाएगी साथ ही योजनाओं का नेतृत्व किया जाएगा।

11- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर

एनआईसी, एमडीयूडब्ल्यू परियोजना के लिए परियोजना निष्पादन एजेंसी है। एनआईसी परियोजना का कार्यान्वयन करने के लिए डिजाइन और विकास में भी सहायता प्रदान करेगी। समग्र आईसीटी समाधान भी एनआईसी द्वारा इस परियोजना को प्रदान किया जाएगा।

12- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

सचिव की अध्यक्षता में गठित प्रोजेक्ट संचालन समिति नामक एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा। जो की परियोजना समन्वय के लिए जिम्मेदार होगी। इस समिति के द्वारा विभिन्न मुद्दों को हल करने पर विचार करने में भी मदद प्राप्त होगी। साथ ही एनडीयूडब्ल्यू के कार्यान्वयन की निगरानी भी की जाएगी।

13- स्टेट/यूटी गवर्नमेंट

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार एन डी यू डब्ल्यू प्लेटफार्म के प्राथमिक फीडर और उपयोगकर्ता होंगे। राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र सरकारें अपने-अपने राज्य में कार्यान्वयन की जिम्मेदारी लेंगी। सरकारों द्वारा सभी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा वा नागरिकों को लाभ से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी।

जानिए E-Shram Card से जुडी कुछ मुख्य जानकारी

  • 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड को बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
  • देश में रहने वाला कोई भी नागरिक यह कार्ड बनवा सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड के माध्यम से आप विभिन्न गवर्नमेंट स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक बनवा सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड बनने से सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध हो जाएगा।
  • इस डेटाबेस को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाया जाएगा।
  • सभी श्रमिक यह कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • प्रत्येक श्रमिक को एक आईडेंटिटी कार्ड दिया जाएगा जिसमें यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर होगा।
  • प्राप्त हुए डेटाबेस के हिसाब से सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में जाने वाले श्रमिकों का इस कार्ड के माध्यम से सरकार के पास डेटाबेस भी उपलब्ध हो जाएगा।
  • यह डेटाबेस श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने में भी कारगर साबित होगा।
  • यह कार्ड बनवाने पर आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आपको 2,00,000 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आपके पास ई श्रम कार्ड है तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रीमियम की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

इन्हे मिलेगी E-Shram Card की पात्रता

  • एग्रीकल्चरल लेबरर्स
  • फिशरमैन
  • बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • कारपेंटर
  • घरेलू कामगार
  • सब्जी एवं फल विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • मनरेगा कामगार
  • आशा वर्कर आदि
  • सीएससी केंद्र चालक
  • अखबार विक्रेता
  • नाई
  • मिडवाइफ
  • लेदर वर्कर
  • लेबलिंग एंड पैकेजिंग
  • शेयर क्रॉपर
  • स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर

जानिए E-Shram Portal के एक्ट व रूल्स

द मिनिमम वेजेस एक्ट 1948:- सरकार द्वारा इस एक्ट को मजदूरी मानकों में सुधार करने के लिए आरंभ किया गया है। इस एक्ट के द्वारा एक न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे कि श्रमिकों को कम वेतन से बचाया जा सकेगा।

द कांट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970:- कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एक ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जिसे एक विशिष्ट कार्य और अवधि के लिए कांट्रेक्टर के माध्यम से एक कंपनी में काम करने के लिए रखा जाता है। कंपनियों द्वारा कांट्रेक्टर को नियुक्त किया जाता है, जो कि श्रमिकों को नियुक्त करते हैं। प्रतिष्ठान के श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार को रोकने के लिए और उनके लिए एक स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970 संचालित किया जाता है।

द बोंडेड लेबर सिस्टम एक्ट 1976:- पुराने समय में अपने ऋण को पूरा करने के लिए देनदार द्वारा या फिर उसके वंशज या आश्रित को बंधुआ मजदूरी अपने ऋण को पूरा करने के लिए करवाई जाती थी। इस एक्ट के माध्यम से इस तरह की बंधुआ मजदूरी को अपराध माना गया है। बंधुआ मजदूरी को समाप्त कर दिया गया है, जिसके लिए राष्ट्रपति द्वारा एक अध्यादेश भी जारी किया गया था।

इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कमेन एक्ट 1979:- इस एक्ट के माध्यम से काम करने की स्थिति में व्यवसायिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह एक्ट पिछले 12 महीने में किसी भी दिन के दौरान पांच या अधिक अंतरराष्ट्रीय कामगारों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान एवं कांट्रेक्टर पर लागू होता है। इस एक्ट के अंतर्गत प्रतिष्ठान के पंजीकरण एवं ठेकेदार के लिए लाइसेंस का भी प्रावधान है।

द अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008:- एक सर्वे के अनुसार लगभग 88% श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। लेकिन उनको किसी तरह का सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त नहीं होता। केंद्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों के विशिष्ट समूह जैसे कि बीड़ी श्रमिक, भवन और निर्माण श्रमिक आदि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह योजनाएं संचालित की जाती है। जिसके लिए द ऑर्गेनाइज वर्कर सोशल सिक्योरिटी एक्ट भी लागू किया गया है।

द कोड ऑन वेजेस 2019:- यह कोड सभी रोजगार में मजदूरी और बोनस भुगतान को विनियमित करने का प्रयास करता है, जहां कोई उद्योग, व्यापार, व्यवसाय या निर्माण का कार्य किया जाता है। यह कोड सभी कर्मचारियों पर लागू होता है। केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी प्रदान की जाती है एवं राज्य सरकार के क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी प्रदान की जाती है।

द कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020:- सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर संहिता का उद्देश्य संगठित या असंगठित या अन्य क्षेत्र के सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस संहिता के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानून को संशोधित और समेकित किया गया है।

इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020:- इस कोड के माध्यम से रोजगार की शर्तें, औद्योगिक विवादों की जांच और निपटान से संबंधित कानूनों को समेकित और संशोधित किया जाता है। इस कोड को दूसरे राष्ट्रीय श्रम आयोग की रिपोर्ट और सिफारिशों के अनुसार तैयार किया गया है।

द एक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड, 2020:- इस कोड के माध्यम से कार्यरत श्रमिकों की व्यवसाइक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को विनियमित किया जाता है। यह कोड 13 पुराने केंद्रीय श्रम कानूनों की जगह आरंभ किया गया है।

जानिए E-Shram Portal के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाए आती है?

एंप्लॉयमेंट स्कीम

  • प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम:- इस प्रोग्राम के माध्यम से नई एंटरप्राइज स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • पीएम स्वनिधि:- इस योजना के माध्यम से देश के रेहड़ी पटरी वालों को 10,000 रूपए की आर्थिक सहायता लोन के तौर पर दी जाती है।
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना:- इस योजना को ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। इस योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी भी प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना:- इस योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे कि वह रोजगार प्राप्त कर सकें।
  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना:- इस योजना के माध्यम से देश के गरीब श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण एवं व्यवसाय आरंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • मनरेगा- श्रमिकों को 100 दिन का गारंटी रोजगार इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम

सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्स

मैनुअल स्कैवेंजर एवं उनके आश्रित लोगों को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से साथ ही सरकार द्वारा 3,000 रूपए का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स

इस योजना के माध्यम से वीवर्स को सरकार की और से स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम

यह एक पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से 300 रूपए से लेकर 500 रूपए के प्रीमियम का भुगतान प्रतिमाह करना होता है। इस योजना के अंतर्गत 1000 रूपए से लेकर 3000 रूपए की पेंशन प्रदान की जाती है।

PDS

इस योजना के द्वारा लाभार्थी को 35 किलो चावल या गेहूं हर महीने प्रदान किए जाते है। वा गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार को 15 किलो खाद्य पदार्थ प्रदान किया जाता हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

यदि लाभार्थी की किसी एक्सीडेंट के कारण मृत्यु हो जाती है, या लाभार्थी पूरी तरह से विकलांग हो जाता है, तब इस योजना के अंतर्गत 2,00,000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी यदि पूरी तरह विकलांग नहीं होता है तो 1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 3,000 रूपए की न्यूनतम पेंशन 60 वर्ष की आयु के बाद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 55 रूपए से लेकर 200 रूपए के प्रीमियम का भुगतान करना होता है। प्रीमियम की राशि का 50% हिस्सा लाभार्थी द्वारा जमा किया जाता है, एवं 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाती है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

इस योजना के माध्यम से 5,00,000 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रत्येक परिवार को बिना किसी प्रीमियम का भुगतान करें प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण

इस योजना के माध्यम से घर के निर्माण के लिए प्लेन एरिया में 1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, एवं हिली एरिया में 1.3 लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अटल पेंशन योजना

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 1,000 रूपए से लेकर 5,000 रूपए तक की पेंशन प्रदान की जाती है। लाभार्थी के पति या पत्नी को लाभार्थी की मृत्यु के बाद इस योजना के अंतर्गत पेंशन की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

यह योजना डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस द्वारा कार्यान्वित की जाती है। इस योजना का लाभ बैंक द्वारा प्रदान किया जाता है। लाभार्थी की किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर 2,00,000 लॉक रूपए लाभार्थी के नॉमिनी को इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को 3,000 रूपए की न्यूनतम पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में पति या पत्नी को 50% पेंशन का हिस्सा प्रदान किया जाता है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को प्रतिमाह प्रीमियम का भुगतान करना होगा जो कि 55 रूपए से 200 रूपए के बीच होती है। प्रीमियम की राशि का 50% हिस्सा लाभार्थी द्वारा जमा किया जाएगा एवं 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा जमा किया जाएगा।

E Shram Card Documents

  • आवेदनकर्ता का आधार नंबर।
  • आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।
  • आवेदनकर्ता का सेविंग बैंक अकाउंट नंबर।
  • आवेदनकर्ता का आईएफएससी नंबर।
  • आवेदनकर्ता का आय प्रमाण पत्र।
  • आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र।
  • आवेदनकर्ता का राशन कार्ड।
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र।
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो।

रजिस्ट्रेशन फार्म भरते वक़्त रखे इन बातो का ध्यान

  • भ्रामक जानकारी भरने से बचें: आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी भरने से बचना चाहिए। हमेशा स्पष्ट एवं संक्षिप्त जानकारी भरें क्योंकि भ्रामक जानकारी के कारण आपका आवेदन खारिज भी हो सकता है।
  • पूरी जानकारी भरे: आवेदनकर्ता को कभी भी आवेदन पत्र में अधूरी जानकारी भरकर आवेदन पत्र जमा नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
  • सबमिट किए गए आवेदन पत्र की रखे कॉपी: आवेदनकर्ता को सबमिट किए गए आवेदन की एक हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखना आवश्यक है। क्योंकि इसके माध्यम से आप अपनी आवेदन की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपने आवेदन पत्र में कौन-कौन सी जानकारी भरी है।
  • दस्तावेजों को रखें उपलब्ध: आवेदन पत्र भरने से पहले आवेदक द्वारा सभी दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होंगी। इन दस्तावेजों में पहचान पत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि शामिल होता है। इन दस्तावेजों के बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाता।
  • दिशानिर्देशों को पढ़ें ध्यान से: आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देशों को आवेदनकर्ता को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। दिशानिर्देशों में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान में रखते हुए आवेदक को आवेदन पत्र भरना होगा। इसके अलावा आवेदक को पात्रता एवं पात्रता से संबंधित जानकारी भी ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन पत्र भरना होगा।
  • अंतिम तिथि की प्रतीक्षा ना करें: आवेदन पत्र जमा करने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा कभी ना करें। अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन पत्र जमा कर दें। अंतिम तिथि पर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कई बार अंतिम तिथि पर पोर्टल बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप अपना आवेदन नहीं जमा कर पाएंगे।
  • आवेदन पत्र स्वयम भरे: हमेशा यह प्रयास करें कि आवेदन पत्र में आप जानकारी स्वयं भरें। यदि आप जानकारी स्वयं भरेंगे तो आवेदन पत्र में होने वाली गलती की संभावना कम हो जाएगी।
  • आवेदन पत्र को करें प्रूफ रीड: आवेदक द्वारा आवेदन पत्र जमा करने से पहले आवेदन पत्र को एक बार पढ़ना आवश्यक है और इस बात की जांच करना आवश्यक है कि आवेदन पत्र में भरी सारी गई सभी जानकारी सही है या नहीं।
  • समय सीमा का रखें ध्यान: आवेदन पत्र भरते समय आवेदन पत्र जमा करने की न्यूनतम समय सीमा का ध्यान रखें। समय से आवेदन पत्र भरें एवं आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार कभी ना करें।

ई-श्रम कार्ड बनवाते वक़्त रखे इन बातो का ध्यान

  • सरकार द्वारा इस योजना को केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आरंभ किया गया है। संगठित क्षेत्र से जुड़े नागरिक इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप संगठित क्षेत्र से हैं तो ऐसे में आपका आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा।
  • संगठित क्षेत्र में ईएसआईसी एवं ईपीएफओ की मेंबर आते हैं। यदि आपका पीएफ अकाउंट है इसका तात्पर्य यह है कि आप ईएसआईसी से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपका आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ स्ट्रीट वेंडर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, कृषि, घरेलू कामगार, श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी उठा पाएंगे।
  • आवेदन करते वक़्त आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि आपके द्वारा दी गई जानकारी में किसी तरह की कोई भी गलती ना हो।
  • यदि आपके आधार कार्ड नंबर एवं बैंक से जुड़ी डिटेल में किसी तरह की गलती होती है तो ऐसे में आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस तरह करे ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पहला चरण

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पर पर आपको REGISTER on e-Shram के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको प्राप्त हुआ ओटीपी, ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

दूसरा चरण

  • अब आपको कंफर्म टू एंटर अदर डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी:-
    • एजुकेशन क्वालीफिकेशन
    • ऑक्यूपेशन एंड स्किल
    • पर्सनल इंफॉर्मेशन
    • बैंक डिटेल
  • आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको प्रीव्यू सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आपको अपने द्वारा दी गई जानकारी को चेक करना होगा।
  • अब आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • कन्फर्म के ऑप्शन पर क्लिक करे, आपके सामने आपका ई-श्रम कार्ड खुलकर आजाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।

श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए दो विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं। पहले विकल्प के अंतर्गत आप अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके जमा की गई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे विकल्प ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको उमंग की आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Login/Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
 E Shram Card Registration
  • अब आपको क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
 E Shram Card login
  • यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर आया OTP आपको दर्ज करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में पी एफ एम एस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लो यार पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा वा अपने बैंक का चयन करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके खाते की जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

इस तरह करे श्रमिक कार्ड में एडिट

यदि आपके ई श्रम कार्ड में किसी भी कारणवश कोई गलती हो जाती है तो इस गलती को ऑनलाइन माध्यम से सुधारा जा सकता है। अपनी जानकारी एडिट करने के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको ऑलरेडी रजिस्टर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
 E Shram Card apply
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहाँ आपको अपडेट प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • नया पेज ओपन होने पर आपसे पूँछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको अपडेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपना श्रमिक कार्ड एडिट कर सकते है।

जानिए ई-श्रम पोर्टल पर एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज ओपन होने पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा क्या कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एडमिन लॉगिन कर पाएंगे।

जानिए कॉन्टेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको दोबारा कॉन्टेक्ट अस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन यहाँ आप अपना कॉन्टेक्ट डिटेल देख सकते है।

सीएससी लोकेट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको सीएससी लोकेटर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
  • सीएससी से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

जानिए ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुल कर सामने आ जाएगा।
  • यहाँ आपसे पूछी गई सभी जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉज ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकते है।

ग्रीवेंस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको व्यू थे स्टेटस आफ योर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको व्यू स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ग्रीवेंस स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।

स्कीम से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको स्कीम्स का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने 2 तरह के ऑप्शन आ जाएंगे:-
    • एंप्लॉयमेंट स्कीम
    • सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम
  • आप दोनों विकल्प पर क्लिक करके स्कीम से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • स्कीम से सम्बंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।

यूजर गाइड किस तरह करे डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यूजर गाइड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहा डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद यूजर गाइड आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

Leave a Comment